22 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव कार्यक्रम परशुराम जन्मोत्सव समिति के पुन: अध्यक्ष बने सौरभ त्रिपाठी

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। सर्व ब्राह्मण समाज पत्थलगांव के द्वारा स्थानीय पंचायती धर्मशाला में आगामी माह 22 अप्रैल को आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में समाज के सभी वर्गों द्वारा परशुराम जन्मोत्सव समिति के नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद हेतु पुनः सौरभ त्रिपाठी को चुना गया, सचिन शर्मा व प्रतीक शर्मा उपाध्यक्ष, विवेक दुबे सचिव, आकाश शर्मा कोषाध्यक्ष , योगेश शर्मा सह सचिव सहित कार्यकारिणी सदस्यों का गठन किया गया। बैठक में सभी विप्रजनों ने इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन पूजन के साथ भण्डारे का आयोजन करने निर्णय लिया साथ ही शाम को शहर के तीनों प्रमुख मुख्य मार्गों में धूमधाम से शोभायात्रा निकालने निर्णय लिया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में पत्थलगांव नगर सहित आस पास के ग्राम तमता, लुड़ेग, कापू से भी भारी संख्या में विप्रजन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।
विप्र महिला मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति समाज के बच्चों व महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम, खेल-कूद का आयोजन किया जाएगा, साथ ही विजेताओं को उचित उपहार दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से समाज के वरिष्ठ बच्चन दुबे, रम्मू शर्मा, विशु शर्मा, दिनेश शर्मा, घनश्याम शर्मा, राजा शर्मा, विजेंदर शर्मा, बिरेन्द्र तिवारी, सुनील शर्मा, चंदन शर्मा, अनुतोष शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, सचिन शर्मा, प्रतीक शर्मा, सौरभ शर्मा,आकाश शर्मा, विवेक दुबे, राहुल शर्मा, योगेश शर्मा, निखिल शर्मा, शुभम शर्मा,मिनका शर्मा गुलशन पांडेय,आदि मिश्रा,अमित शर्मा, हिमांशु शर्मा, ईशु शर्मा,आशीष देवता सहित अनेक समाज के लोग उपास्थि हुए।

Related Articles

Back to top button