जिले के एसपी डी रविशंकर ने चलित थाना लगाकर अपने जीवन के संघर्ष को ग्रामीणों से किया साझा आगे बढ़ने के लिए बताएं टिप्स

✍️ मुकेश अग्रवाल
जशपुर
के नए एसपी(आईपीएस)डी रविशंकर ने राविवार को चलित थाना के दौरान अपने जीवन से जुड़े अहम किस्सों को साझा किया। उन्होंने चलित थाना कार्यक्रम में शामिल होने आये ग्रामीणों को बताया कि उनके पिता बहुत छोटी से उम्र में नागपुर रेलवे स्टेशन में कुली का काम करते थे ।कुली का काम करते करते उन्होंने अपनी पढ़ाई की ।पढ़ाई करने के बाद उंन्हे क्लर्क की नौकरी मिली ।छोटी सी नौकरी करके उन्होंने अपने परिवार को पाला और अपने बेटों को पढ़ाया लिखाया ।उनकी मेहनत,लग्न और ईमानदारी का परिणाम यह मिला कि मैं आप सबो के सामने आपके जिले का एसपी बनकर आपके पास खड़ा हूँ।दरअसल झारखण्ड की सीमा से लगे लोदाम थाना क्षेत्र के साईं टांगर टोली में रविवार को चलित थाना का आयोजन किया गया था। जिले के पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी ने सम्बोधित किया।उन्होंने कहा कि शॉर्टकट और गलत आदतों को अपनाने के चलते इंसान के जीवन मे कई दिक्कतें आती है इसलिए परिस्थितियां जैसी भी हो नेकी और ईमानदारी का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए ।
अच्छी शिक्षा ,अच्छी सोंच ,मेहनत और ईमानदारी के साथ किया गया हर काम हमे आखिरी तक सुख पहुंचाता है इसलिए कभी इससे अलग नहीं होना चाहिए हालात जैसे भी हों ।वहां मौजूद युवाओं को सम्बोधित करते हए एसपी ने कहा कि साईं टांगर टोली के युवा उनसे आकर मिले उनसे बात करें और यह तय करे कि जीवन मे आगे बढ़ने के लिए क्या करना चाहिए ।उन्होंने कहा कि इस तरह की सोंच रखने वाले युवाओं को वयः स्वयं मदद करेंगे ।
आपको बता दें कि साईं टांगर टोली लोदाम थाना क्षेत्र का काफी संवेदनशील गाँव माना जाता है ।क्राइम के लिहाज से इस गाँव पर पुलिस की विशेष नजर रहती है ऐसे में यहाँ के लोग जागरूक हो इस लिहाज से चलित थाना का आयोजन इस गाँव मे किया गया था।
चलित थाना में एसपी डी रविशंकर के अलावे एसडीओपी राजेन्द्र परिहार, साइबर सेल प्रभारी नसरुद्दीन अंसारी ,थाना प्रभारी लोदाम सहित मुख्य रुप से उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button