प्रेस क्लब संरक्षक , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल के ऊपर जानलेवा हमले के मामले पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
विगत दिनों प्रेस क्लब के संरक्षक एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल के ऊपर कुमेकेला ग्राम में जमीन सीमांकन के दौरान लाठी-डंडों से लैस पूर्व नियोजित ढंग से मारपीट की गई थी जमीन का सीमांकन केस तहसील ऑफिस से मिले नोटिस के बाद हरगोविंद अग्रवाल आर आई, पटवारी एवं पुलिस आरक्षक की मौजूदगी में तहसील से बुलाए नोटिस के कारण दो पक्षों के जमीन सीमांकन पर गए थे जहां सीमांकन के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा सुनियोजित ढंग से लाठी डंडा से प्रेस क्लब संरक्षक हरगोविंद अग्रवाल को जमीन में पटक कर जानलेवा हमला किया गया था जिसके बाद उन्हें पत्थलगांव सिविल अस्पताल से बाहर उच्च स्वास्थ्य के लिए रेफर किया गया था
इस घटना को लेकर आज पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि यदि जल्द ही प्रेस क्लब के संरक्षक हरगोविंद अग्रवाल के आरोपियों के ऊपर कठोर कार्यवाही नहीं की जाती हैं तो उनके द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान एसडीओपी हरीश पाटिल ने जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल को ठोस कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।




