ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के सदस्य रितिक गर्ग संस्था के उद्देश्यों को साकार करते हुए 10 दिव्यांग लोगों का स्वयं के खर्चे पर दिव्यांग कार्ड बनवा कर सौंपा

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जिस तरह से ऋतिक गर्ग लगातार समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते देखे जा रहे है। वो वाकई में काबिले तारीफ है। क्योंकि जब गरीब और बेसहारा लोगो का कोई सहारा बन कर उनके लिए अपना समय के साथ तन मन और धन से कार्य करने बढ़ता है। तो वो असाधारण ब्यक्ति बनने की तरफ कदम बढता जाता है। यही कार्य करने आगे आ रहे है। ऋतिक गर्ग जो ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के सदस्य भी है और आम आदमी पार्टी यूथ विंग के उपाध्यक्ष जिन्होंने 10 दिव्यांग जनो का दिव्यांग कार्ड जशपुर जाकर बनवा कर उन्हें दिलवाया जिससे वे सभी दिव्यांग जन काफी खुश दिखे ऋतिक गर्ग का कहना है कि हमारी समाज के हर ब्यक्ति के प्रति जिम्मेदारी है। कि उनके लिए बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करें बेसहारा का सहारा बनने सामने आए और मैं भी वही कर रहा हु। मुझे उन लोगो के लिए कुछ करने से सुकून के साथ अपनी जिम्मेदारी जा अहसास होता है। हम सभी को गरीब बेसहारा लोगो को उनके अधिकार दिलाने के लिए किसी भी स्तर तक जाना चाहिए ये सब आज का यूथ पूरी तरह परिपक्व है उसे पता है कि हमारी देश के प्रति क्या जिम्मेदारी है। उसी के लिए आगे बढ़ कर कार्य करते जाना है। मुझे भरोसा है की हम ह्यूमन राइट्स को छतीसगढ़ में एक नए ऊँचाई पर ले जाएँगे।




