मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पंडरापाठ में जनसभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर

मुकेश अग्रवाल

जशपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा पंडरापाठ में आयोजित होगी।यहां कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तरफ से सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव बुधवार को पहली बार पंडरापाठ पहुंच रहे हैं,मुख्यमंत्री यहां भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हो विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से बुधवार की दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे और कार से देव संस्कृति ग्राउंड पहुंच आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।यह जनसभा दोपहर 1.30 बजे तक चलेगा,जिसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1.30 से 1.50 तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और हेलीकॉप्टर के माध्यम से 1.50 बजे सीतापुर के लिए रवाना होंगे


कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच तैयारी का जायजा लिये। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सहित गर्मी को देखते हुवे सभी व्यापक तैयारी पूर्ण कराई जा रही है। आम जनों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यापक इंतजाम यहां किए जा रहे हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री भरत सिंह और मुकेश शर्मा,ओमप्रकाश सिन्हा,कृपाशंकर भगत,राहुल गुप्ता,दीपू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button