श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु 1008 कलश यात्रा हुई संपन्न राजस्थान के प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित दीनदयाल शास्त्री व चंद्रशेखर इंदौरिया के मंत्रों के बीच कलश यात्रा का हुआ समापन रात्रि श्याम कीर्तन संध्या में रोहित शर्मा कोलकाता व अनिल ,रजनीश शर्मा की जोड़ी द्वारा श्याम भजनों का कराया जावेगा रसपान कलश यात्रा की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने संभाली

मुकेश अग्रवाल की कलम से
पत्थलगांव
पत्थलगांव श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ रविवार को सुबह हो गई इसकी शुरूआत कलश यात्रा के साथ किया गया

कलश यात्रा पूरे विधि विधान मंत्रोउचारण के साथ अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई जहां हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों ने कलश यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई

महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए रैली में सम्मिलित हुई। जो जय श्री श्याम के जयकारे लगाते आगे बढ़ते रहे श्री श्याम कलश यात्रा के साथ श्याम भजन गाते महिलाएं के साथ डीजे की धुन व बैंड बाजे के साथ झूमते हुए कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा के सामने पानी का छिड़काव किया गया सभी माताएं बहने सिर पर कलश लिए नंगे पांव श्याम की इस कलश यात्रा में सम्मिलित हुई। इतनी गर्मी होने के बावजूद श्री श्याम कलश यात्रा के लिए निकले महिलाओं के चेहरे में जरा भी सिकन नही होना ये दर्शाने को काफी था कि श्याम कलश यात्रा और

पूरे श्री श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्थानीय लोग जिसमे महिला पुरुष और युवा वर्ग खासे उत्साह में दिख रहे थे जिस तरह से श्री श्याम मंदिर की भब्य रूप से बनाया गया है। ये अपने आप मे पत्थलगांव वासियों के साथ आसपास के लोगो के लिए यह समय पूरा उतसव जैसा है। इसके लिए बीते तीन चार वर्षों से इंतजार किया है वो अब जमीनी हकीकत में मूर्त रूप लेने जा रहा है। पत्थलगांव में श्री श्याम खाटू वाले मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भब्य शुरूवात श्री श्याम कलश यात्रा के साथ हुई।
कलश यात्रा अंबिकापुर रोड दुर्गा मंदिर से होते हुए रायगढ़ रोड के पश्चात जशपुर रोड होते हुए भब्य नवनिर्मित श्याम मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई जहां खाटू धाम राजस्थान से आए हुए प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित दीनदयाल शास्त्री राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत व चंद्रशेखर इंदौरिया याज्ञिक ब्रम्हा के द्वारा विधि विधान से कलश यात्रा का समापन किया गया। कलश यात्रा के बाद श्याम भक्तों के लिए श्याम रसोई का प्रसाद सभी श्याम भक्तों ने ग्रहण किया।

वही श्याम भक्तों के अलावा श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे वह पत्थर गांव एसडीओपी मयंक तिवारी जी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य बाते
मुख्यतः बाते जो शहर वासियों को गौरान्वित कर रही थी की पहली बार श्री श्याम कलश यात्रा के लिए पूरा पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों की टीम पूरी तरह चुस्त दुरुस्त दिखी कलश यात्रा के लिए जशपुर से एडिशनल एसपी पुलिस प्रतिभा पांडे खुद सुबह अतिरिक्त बल लेकर पहुची जिशमे पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी,जशपुर यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर भी साथ थे पूरे शहर की चाक चौबंद ब्यवस्था के लिए अपने अधिकरियों को निर्देश देती दिखी कलश यात्रा से ठीक पहले तीनो मार्गो को पूरी तरह बड़ी गाड़ियों के लिए बंद कर दिया गया था तय किए गए मार्ग जहां से होकर कलश यात्रा गुजरनी थी उन मार्गो में पुलिस की पूरी टीम जिसमे ट्राफिक से लेकर पीटीएस मैनपाट दसवी बटालियन सूरजपुर और 12वी बटालियन बलरामपुर की पुलिस टीम कि मौजूदगी थी जो पूरे शहर के सड़को के चप्पे चप्पे में पूरी तरह चुस्त दिख रही थी
वही शहर वासियों ने प्रशासन के द्वारा की गई बेहतर ब्यवस्था की जम कर तारीफ की श्याम सेवा समिति के सभी सदस्यों ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

आज श्याम बाबा के संकीर्तन संध्या में रोहित शर्मा कोलकाता व अनिल शर्मा रजनीश शर्मा फतेहाबाद की जोड़ी द्वारा रात्रि श्याम भजनों का रसपान कराया जावेगा जिसके लिए पत्थलगांव सहित आसपास के श्याम प्रेमी पहुंच चुके हैं व श्याम भजनों के रसपान के लिए श्याम सेवा समिति द्वारा भव्य पंडाल सज धज कर पूर्णता हो चुका है।




