महात्मागाधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना विभाग का बुरा हाल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना विभाग में पदस्थ प्रोग्राम अधिकारी डियुटी से नदारद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना विभाग में पदस्थ प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की काफी दिनों से बिना किसी अधिकारी को बताए डियुटी से से नदारद है।

जबकि मनरेगा विभाग ग्रामीणों को रोजगार देने शासन स्तर की महत्वपूर्ण विभाग है। बिना प्रोग्राम अधिकारी के मोजुदगी के मनरेगा विभाग से भुगतान कैसे किया जा रहा है ये बड़ा सवाल है। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार विभाग पूरे 84 ग्राम पंचायत के मनरेगा गारंटी योजना से किये जा रहे कार्य के देखरेख मस्टर रोल की समस्त जानकारी को देखने एवं समय से कार्य पूर्ण कराने जिम्मेदारी एवं देखरेख करने मनरेगा विभाग के प्रोग्राम अधिकारी का ही है। पत्थलगांव के इतने बड़े विकासखंड जहाँ 84 पंचायत का भारी भरकम पंचायत मौजूद हो और वहां के मनरेगा विभाग की प्रोग्राम अधिकारी ही कितने दिनों से बिना किसी को बताए अपने डियुटी से नदारद होना प्रशासन के कसावट पे सवाल खड़ा करता है। जैसा कि आप जानते है की पत्थलगांव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह जिला है। और उस जिले में ही प्रोग्राम अधिकारि का बिना किसी अपने उच्च अधिकारी को जानकारी दिए हुए अपने डियुटी से नदारद रहना पूरे ब्यवस्था पे प्रश्नचिन्ह लगाता है। क्या इस तरह से डियुटी से नदारद रहने पे जिला प्रशासन कोई कार्यवाही करता है। या नही ये बड़ा सवाल है।
पत्थलगांव जनपद पंचायत के सीईओ केके श्रीवास से मनरेगा विभाग के प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की के लगातार डियुटी से नदारद रहने साथ ही उनके डिजिटल साइन का उपयोग करते के सवाल पर उन्होंने मनरेगा विभाग के कर्मचारियों से बुलाकर जानकारी चाही उन्होंने बताया कि मनरेगा विभाग के उपस्थिति पंजी में प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की का 17 नवम्बर से हस्ताक्षर नही है। मेरे द्वारा 17, 18, 19 नवम्बर के हस्ताक्षर पंजी में मार्क किया गया है। मनरेगा विभाग के कर्मचारियों से प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की के द्वारा किसी तरह के आवेदन देने की बात पुछा गया जिसपर मनरेगा विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह के कोई छुट्टी का आवेदन प्रोग्राम अधिकारी के द्वारा नही देने की बात कहि है। मेरे द्वारा मनरेगा विभाग के प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की के डियुटी से बिना बताए नदारद रहने पर नोटिस जारी की गई है।
जब पत्थलगांव मनरेगा विभाग के प्रोग्राम अधिकारी नीलम तिर्की के डियुटी से नदारत रहने पे जिला सीईओ अभिषेक कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में मुझे किसी तरह की कोई जानकारी नही है।




