जोगपाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में सुनिल अग्रवाल में किया ध्वजारोहण

मुकेश कुमार अग्रवाल/पत्थलगांव

79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जोगपाल इंग्लिश मीडियम स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया व छात्र-छात्राओं में राष्ट्रगान गाया गया जोग पाल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया ।मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनिल अग्रवाल ने कहा कि

आजादी की लड़ाई में हमारे पूर्वजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है। आज भी, हम अपने समाज और देश के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

आजादी के बाद से, हमारे देश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। हमें अपने देश की प्रगति में योगदान देने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। हमें अपने समाज और देश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। बलिदानियों के बलिदान को हमें याद करते हुए उनसे सीख लेनी चाहिए।

हमें आने वाली पीढ़ी को हमारे देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में बताना चाहिए। हमें उन्हें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में सिखाना चाहिए। जोगपाल इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक सरनजीत भाटिया ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई देते हुए एकता भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button