दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में किया गया रुद्राभिषेक

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव मदनपुर इंजको स्थित दीनदयाल आवासीय कॉलोनी में हर साल की भांति इस वर्ष भी दर्जन भर जोड़ों ने भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया गया ।रुद्राभिषेक को लेकर दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के निवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दीनदयाल आवासीय कॉलोनी के इंद्रजीत शर्मा ने बताया कि हर साल हमारे कॉलोनी में भोले बाबा का अविरल भंडारा व भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया जाता है ।हम लोगों का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी में सुख शांति, समृद्धि की कामना करते हुए रुद्राभिषेक किया गया ।शिव बाबा के भक्त मयंक गुप्ता ने बताया कि हमारे द्वारा कॉलोनी में शिव बाबा की मंदिर स्थापना कर रुद्राभिषेक पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चार के बीच किया गया रुद्राभिषेक में कॉलोनी के दर्जन भर से ज्यादा शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया।




