“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के साथ निकाली गई विसर्जन रैली

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आज नगर में 9 दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा अर्चना के बाद गणेश विसर्जन रैली निकाली गई ।शहर के हिंद कॉलोनी गणेश समिति द्वारा बाजे गाजे , डीजे की धुन पर गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई हिंद कॉलोनी के सूरज अग्रवाल ,राजेश गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी ,नीरज गुप्ता ,हैप्पी अग्रवाल ,कान्हा बंसल डब्बू अग्रवाल ,देवेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित दर्जनों की संख्या में भक्तों ने विसर्जन यात्रा निकाली जगह-जगह भगवान गणेश जी का पूजा अर्चना की गई

।मंडी समिति द्वारा भी गणेश विसर्जन रैली निकाली गई जहां कर्मा की धुन पर डीजे के साथ विसर्जन रैली निकाली गई

विघ्न विनाशक गणेश समिति द्वारा आकर्षक सज्जा की गई थी आगे आगे समिति के सदस्य एक कलर के परिधान पहन कर शोभा यात्रा को चार चांद लगा रहे थे ।

शहर के कश्मीरी गली समिति, पुरानी बस्ती समिति एवं अन्य समितियां द्वारा भी धूमधाम से गणेश जी की विसर्जन रैली निकाली गई विसर्जन रैली के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।




