पत्थलगांव विधायक कार्यालय में विधायक गोमती साय ने किया ध्वजारोहण

- मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आज पूरे नगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही ।पत्थलगांव विधायक कार्यालय में गोमती साय ने ध्वजारोहण किया

इस मौके पर गोमती साय ने नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की अखंडता एकता ,देश प्रेम व भाईचारे को संजोकर रखना है। इस मौके पर हरजीत भाटिया, राजेंद्र अग्रवाल ,अनिल मित्तल मंडल अध्यक्ष, अंकित बंसल ,संजू लोहिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय बंसल, अवधेश गुप्ता ,सुनील गर्ग ,रूप सिंह राठिया , रेणु विश्वास, अंजू टोप्पो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




