नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा सरगुजा रेंज का पदभार ग्रहण किया गया*                

मुकेश अग्रवाल

सरगुजा

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक 2007 बैच के (I.P.S.)  दीपक कुमार झा द्वारा दिनांक 24.04.2025 कों सरगुजा रेंज का पदभार ग्रहण किए

। पदभार ग्रहण दौरान वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक  अंकित गर्ग एवं नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक की उपस्थिति में पदभार आदान प्रदान किया गया। सरगुजा रेंज आगमन पर सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल एवं जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत सम्मान किया गया, तत्पश्चात सलामी गॉर्ड द्वारा पुलिस महानिरीक्षक  कों सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने पश्चात जिले पुलिस अधीक्षक एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियो से परिचय प्राप्त कर जिले के वस्तुस्तिथि से अवगत हुए। सामान्य बैठक पश्चात पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओ का भ्रमण कर ऑफिस के समस्त स्टॉफ से रूबरू होते हुए उनके कार्यों का अवलोकन किए।

सरगुजा रेंज में पदस्थापना पूर्व  दीपक कुमार झा (भा. पु.से.) राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे।

Related Articles

Back to top button