सिख धर्म के पहले गुरु व संस्थापक गुरु नानक देव जी का 556 प्रकाशोउत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा सप्ताह भर तक गुरुद्वारा में चले खेलकूद , सांस्कृतिक कार्यक्रम अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज ,भोजपुरी समाज एवं समाज के लोगों ने गुरु नानक सिंह देव जी की शोभायात्रा का जलपान कराकर किया स्वागत

मुकेश कुमार अग्रवाल
पत्थलगांव में सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव जी के 556 में प्रकाशोउत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा पत्थलगांव के गुरुद्वारा से निकलते हुए नगर के तीनों मार्ग जशपुर रोड ,अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा में समापन किया जावेगा। 7 दिनों से पत्थलगांव स्थित गुरुद्वारा में शब्द कीर्तन सहित अनेक कार्यक्रमों का सिख समाज द्वारा आयोजन किया गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा गुरुद्वारा को रंगीन रोशनियों से सजाया गया था। गुरुद्वारे से गुरु नानक जी के मधुर अमृत वाणी से गुंजायमान हो रहे थे ।आज शोभायात्रा के लिए नगर एवं स्थानीय चौक को दुल्हन की तरह सजाया गया था शोभायात्रा में सिख समाज के पुरुष ,महिलाएं एवं बच्चे एक कलर के विशेष परिधान पहने शोभायात्रा की शोभा बढ़ाते नजर आ रहे थे ।

शोभायात्रा के आगे आगे पंच प्यारे हाथों में कृपाण लिए चल रहे थे ।शोभायात्रा में गुरु नानक जी के शब्द कीर्तन की धुन सिख समाज के महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा गाते हुए “जो बोले सो निहाल “सत श्री अकाल के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था। गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर्व पर सुबह से ही गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया गया था जिसमें नगर की सैकड़ो लोगों ने गुरु नानक जी का प्रसाद ग्रहण किया।
चौक पर होगी भव्य आतिशबाजी
नगर के चौक पर आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जावेगा इसमें एक से बढ़कर एक पटाखे व आतिशबाजी की जावेगी जिसके लिए युवाओं द्वारा खास तैयारी की गई है।

प्रकाश उत्सव पर गुरु नानक सिंह देव जी की शोभायात्रा का अग्रवाल समाज ,भोजपुरी समाज, ब्राह्मण समाज सहित समाज के लोगों ने जलपान कराकर स्वागत किया एवं आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की।
प्रकाश पर्व को सफल बनाने मे गुरूसिंग सभा के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष गुरूशरण सिंह भाटिया, सचिव कुलविंदर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष सिंदर सिंह भाटिया,गुरूदयाल सिंह भाटिया,अमरजीत सिंह भाटिया(काक्के),मनजीत सिंह भाटिया,, बिल्लु भाटिया, रविन्द्र भाटिया,सरनजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह भाटिया, ,सतविंदर सिंह भाटिया,सन्नी भाटिया,शैंकी मेहरा,सोनल भाटिया ,अमन भाटिया,राजा भाटिया एवं समाज के लोगों ने सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।




