जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह बने पड़ोसी जिले रायगढ़ के पुलिस कप्तान

मुकेश अग्रवाल
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल .. 15 IPS अधिकारियों के तबादले .. रायपुर कि कमान संजीव शुक्ला .. रायगढ़ के कप्तान होंगे शशि मोहन शासन गृह (पुलिस) विभाग ने 22 जनवरी को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। जारी आदेश के अनुसार राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर और रायगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों एवं रेंजों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मजबूती की उम्मीद की जा रही है।
मुख्य तबादले इस प्रकार हैं—श्री संजीव शुक्ला को पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। रामगोपाल गर्ग को दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई। अभिषेक शांडिल्य को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज नियुक्त किया गया है। बालाजी राव सोमवार को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया।




