श्याम रंग में रंगा पत्थलगांव, भक्ति में डूबा पूरा नगर “नैना जो मिले सरकार से… श्याम का रंग चढ़ गया” भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव का श्याम मंदिर इन दिनों भक्ति, आस्था और उल्लास का केंद्र बना रहा, जहां तीन दिवसीय चतुर्थ श्याम वार्षिकोत्सव बड़े ही भव्य और आकर्षक अंदाज़ में संपन्न हुआ। पूरा नगर मानो श्याममय हो गया—हर ओर भजन, हर दिल में भक्ति और हर चेहरे पर उल्लास देखने को मिला।
आस्था की लहर: हजारों भक्तों की भव्य निशान यात्रा

उत्सव के दौरान निकली भव्य श्याम निशान यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया।सूरजगढ़ के श्याम भक्त हजारीलाल की अगुवाई में हजारों श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर अंबिकापुर रोड, जशपुर रोड और रायगढ़ रोड से होते हुए नाचते-गाते श्याम मंदिर पहुंचे। हर कदम पर “जय श्री श्याम” के जयकारे ढोल-नगाड़ों की गूंज श्रद्धालुओं की उमंग और उत्साह पूरा माहौल किसी दिव्य उत्सव से कम नहीं दिखा।
भजन संध्या बनी उत्सव की जान

रात्रि में आयोजित भजन संध्या ने तो मानो भक्ति की गंगा बहा दी। मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी और कोलकाता से जिमी शर्मा ने अपनी सुरमयी आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। “श्याम का रंग चढ़ गया…” “कीर्तन की है रात बाबा…”भजनों की मधुरता ने हर भक्त को भाव-विभोर कर दिया।
भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
तीनों दिन चले विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रथम दिवस अखंड ज्योत पाठ
51 सवामनी भोग अर्पण
श्याम महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी
हर आयोजन में श्रद्धा और सेवा भाव की झलक साफ नजर आई।
रोशनी और फूलों से सजा श्याम मंदिर
श्याम मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से इस तरह सजाया गया कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।श्रद्धालु इस दिव्य छटा को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। मंदिर परिसर में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस हुई
समिति और भक्तों की मेहनत लाई रंग

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्याम सेवा समिति पत्थलगांव के अध्यक्ष सुशील बालाजी और उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत की।कार्यक्रम को सफलता की ओर ले जाने में महावीर भगवती, मदन नटवर ,मधु गोयल, प्रवीण गर्ग, सूरज मसाला ,मुकेश चंद्रभान ,आशीष डॉक्टर ,पप्पल गोयल, कमलेश लुडेग ,धीरज अग्रवाल ,मनीष लुडेग ,राहुल लुडेग ,अंकुर वेल्डिंग, टीनू बालाजी ,शेखर रोहिल्ला ,मुकेश रामलाल ,विकास लुडेग ,अमित खजांची जुटे रहे।साथ ही शहर के अनेक श्रद्धालुओं और सहयोगियों ने तन-मन-धन से योगदान देकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। हर गली में गूंजा “जय श्री श्याम”तीन दिनों तक पत्थलगांव का हर कोना श्याम भक्ति में डूबा रहा।




