रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा  कडप्पा ,बाहुबली, हनुमान , उज्जैन के डमरु वादक सहित एक से बढ़कर एक कलाकार दे रहे अपनी प्रस्तुति जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हो रहा पूरा नगर  राम जी की सजीव झांकी कर रही आकर्षित 

मुकेश कुमार अग्रवाल

Related Articles

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज रामनवमी के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा की छटा देखते ही बनती थी जहां राम सीता राम दरबार का सचिव मूर्त रूप देखते ही बनता था वही उज्जैन से आए डमरू वादक दल के द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया गया

साथ ही अघोरी बाबा ,

कटप्पा, बाहुबली ,हनुमान जी सहित अन्य प्रकार के अघोरी कलाकारों को देखकर नागरिक दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए वही हूबहू कटप्पा ,बाहुबली जैसे कलाकारों की कॉपी करते हुए कलाकार नजर आए पूरा पत्थलगांव “जय श्री राम “के नारों से गूंजायमान होते रहा।

डीजे की धुन पर बच्चे की थिरकते रहे वही शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष ,बच्चे ,युवा ने हिस्सा लिया ।रामनवमी शोभायात्रा का जगह-जगह जलपान कराकर नगर के लोगों ने स्वागत किया ।वहीं स्थानीय चौक पर महा आरती का कार्यक्रम रखा गया है पूरा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया ।रामनवमी समिति के मधुसूदन गोयल ,दिनेश अग्रवाल, प्रमोद लॉटरी, राम शर्मा ,श्याम शर्मा, ने पवन अग्रवाल सहित पूरी युवाओं की टीम शोभायात्रा को सफलता की ओर पहुंचने में जी जान से जुटे हुए हैं।

Back to top button