शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी स्वरूप की हो रही पूजा
सुबह से ही दुर्गा पांडाल स्थल पर माता के भक्तों का उमड रहा सैलाब आज रात्रि होंगे डांडिया ,गरबा का प्रोग्राम

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
शारदीय नवरात्रि का आज 8वां दिन है. आज माता के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. राहुदोष से मुक्ति पाने के लिए मां महागौरी की पूजा होती है. माता का प्रिय पुष्प रात रानी है. मां महागौरी को सफेद रंग के वस्त्र और आभूषण से सजाया जाता है. मान्यता है कि नौ शक्तियों में आंठवी शक्ति माता महागौरी की उपासना से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. आज माताएं हाथों में प्रसाद की थाल लिए माता का श्रृंगार के साथ माता के पांडाल स्थल पर पहुंची जहां सुबह से ही सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बाजार पारा के पांडाल में माता के भक्तों का रेला उमड़ पड़ा जहां माता महागौरी की पूजा की गई वही प्रतिदिन की भांति माता का भंडारा भी लगाया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा माता के नौ रूपों की सजीव झांकी निकाली गई जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रही पूरा पांडाल स्थल माता के जयकारों से गुंजताता रहा ।माता के भजनों की स्वर लहरियां पूरे नगर में गूंज रही है ।हर एक भक्त अपने आप को माता के चरणों में शीश नवाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा है ।बाजार पारा दुर्गा उत्सव समिति के कालू मधुबन, सुनील पार्षद, अजय पार्षद, प्रदीप ठाकुर, सुनील गुप्ता, टोंको साहू ,संतोष भांचा, मुकेश अग्रवाल, दिनेश मधुबन सहित पूरे समिति सदस्य दिन-रात एक कर पूरे 9 दिनों के माता के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। हर रोज माता का चल रहा अविरल भंडारा जिसमें हजारों की संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
यातायात व्यवस्था की कमान पुलिस विभाग ने संभाली
यातायात व्यवस्था की कमान पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी धीरेंद्र दुबे ने बखूबी संभाली हुई है जहां शाम होते ही पांडाल स्थल पर पुलिस द्वारा कमान संभालते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है वही माता के विसर्जन के लिए पुलिस विभाग द्वारा अभी से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ताकि विसर्जन में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो।

Back to top button