


मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं जहां चोर अपने मंसूबों पर नाकामयाब होकर पुलिस के लिए चुनौती खड़े कर रहे हैं विगत रात्रि बस स्टैंड के हृदय स्थल इंदिरा चौक से कुछ दूरी पर स्थित रवि मोबाइल से चोरों ने चोरी का भर्षक प्रयास किया एवं उसके शटर के ताले तक तोड़ने में कामयाब हो गए लेकिन शटर के मजबूती की वजह से चोर चोरी करने में असफल रहे जिसका पूरा माजरा रवि मोबाइल में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे में कैद हो गया जिसमें चोर चोरी करने के प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं सबसे मजेदार पहलू यह है कि चोरों ने जिस दुकान को निशाना बनाया वह दुकान बस स्टैंड के हृदय स्थल इंदिरा चौक से कुछ 100 मीटर दूरी पर बिल्कुल एन एच रोड के ऊपर स्थित है लेकिन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि लगभग आधे घंटे तक चोर शटर को तोड़ने का भर्षक प्रयास करते रहे और बेखौफ होकर अपने अंजाम को देने में असफल रहे। ज्ञात हो कि विगत दिनों चोरों ने जशपुर रोड पर भी गाय चोरी की गई थी जहां चोरों ने स्कॉर्पियो वाहन से दुधारू गाय की चोरी कर ली गई थी जिसका भी सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हुए थे वहीं कुछ दिन पहले पत्थलगांव के लक्ष्मी मोबाइल से भी चोरों ने चोरी की थी पत्थलगांव में चोरी के पुराने मामले पर भी पुलिस ने आज तक पर्दा नहीं उठा पाई है वहीं शहर में लगातार हो रही चोरियों से नागरिकों में सुरक्षा के लेकर चिंता की लकीरें स्पष्ट रूप से देखी जा रही है ।अब देखना है कि पुलिस चोरों के गिरेबान तक कब पहुंच पाती है ।
नगर के बस स्टैंड पर भी रात्रि के 12:00 बजे तक आवारा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है एवं नगर में इन दिनों बाहरी व्यक्तियों की आवक लगातार देखी जा रही है जिसकी थाने में किसी भी प्रकार की सूचना एवं मुसाफिर दर्ज नहीं करवाने आते है।
पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस के सलाखों के पीछे होंगे पुलिस द्वारा लगातार गस्ती की जा रही है एवं अपराधियों को किसी भी तरह बक्सा नहीं जावेगा।
पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस के सलाखों के पीछे होंगे पुलिस द्वारा लगातार गस्ती की जा रही है एवं अपराधियों को किसी भी तरह बक्सा नहीं जावेगा।