अग्रसेन भवन में शान से लहराया तिरंगा, नेहरू टोपी में दिखी अग्रवाल समाज की देशभक्ति अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पत्थलगांव में चारों ओर देशभक्ति का रंग देखने को मिला। इसी कड़ी में अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जहां अग्रवाल सभा के अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल ने पूरे सम्मान और गरिमामय माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के सचिव अनिल मित्तल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को सहेजकर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

वहीं संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने सभी अग्रवाल समाजजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह अवसर हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की प्रेरणा देता है।
नेहरू टोपी में नजर आई देशभक्ति की अनोखी छटा
समारोह की खास बात रही कि अग्रवाल सभा के पदाधिकारी और समाजजन नेहरू टोपी पहनकर ध्वजारोहण समारोह में शामिल हुए। पारंपरिक अंदाज में सजी नेहरू टोपियों ने पूरे आयोजन की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। तिरंगे के साथ नेहरू टोपी पहने समाजजनों का यह अंदाज देखते ही बन रहा था और समारोह में देशभक्ति के साथ अनुशासन एवं एकजुटता की विशेष झलक दिखाई दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित समाजजनों के बीच स्वल्पाहार एवं प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज में उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा।
समारोह में रामनिवास जिंदल (कोषाध्यक्ष), रामलाल अग्रवाल, जग्गी अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, मदन लाल अग्रवाल (संरक्षक), रामावतार अग्रवाल, प्रयागराज अग्रवाल, सुशील बालाजी, नरेश झलक, पप्पल गोयल (अध्यक्ष, अग्रवाल सम्मेलन), अनिल जिंदल, सुंदर लाल गर्ग, कृष्ण गर्ग, सुंदर अग्रवाल (लाला किराना दुकान), हेमंत लुडेग, सुनील गर्ग, बजरंग अग्रवाल, भीमराज गोयल, सुनील (एल्डरमैन), राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, चंदा गर्ग, ललित बंसल, पूजा अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
अग्रवाल समाज की एकजुटता, तिरंगे की शान और नेहरू टोपी की खास पहचान ने अग्रसेनमें आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।