फुलेता चौक से तिलडेगा तक गूंजी देशभक्ति, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पत्थलगांव के तत्वावधान में फुलेता चौक से तिलडेगा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिलों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता की और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। फुलेता चौक से तिलडेगा तक निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।