पत्थलगांव विधायक गोमती साय निवास कार्यालय के जनदर्शन में मिल रहा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को त्वरित लाभ

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के विधायक गोमती साय के निवास कार्यालय में हर सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को विधायक के पास रखी जाती हैं जिसका विधायक गोमती साय द्वारा जल्द से जल्द निराकरण के लिए प्रयासरत रहते हैं जिसका त्वरित लाभ दिखाई देने लगा है कल लगे जनदर्शन में गाला निवासी नरोत्तम यादव पिता टोंकाधर यादव द्वारा भारतमाला सड़क निर्माण में अपनी जमीन जाने व मुआवजा नहीं दिए जाने के लिए विधायक गोमती साय को आवेदन दिया गया जिस पर दिव्यांग नरोत्तम यादव को जल्द ही समस्या निराकरण का आश्वासन दिया गया ।हमारे संवाददाता ने जब नरोत्तम यादव से विधायक निवास कार्यालय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्थलगांव विधायक निवास कार्यालय पहुंचकर मेरे द्वारा समस्या रखी गई है जहां में संतुष्ट होकर अपने घर लौट रहा हूं

वही दर्जनों लोगों के साथ कई लोग भी विधायक के जनदर्शन में पहुंचे हुए थे जहां विधायक द्वारा त्वरित निराकरण के लिए प्रयासरत दिखाई दिए जिससे जनदर्शन के में पहुंचे लोगों में खुशी की स्पष्ट झलक दिखाई दे रही थी ।जहां विधायक के निज सहायक गणेश द्बारा प्रतिदिन लोगों की समस्याएं निवास कार्यालय में सुन रहे हैं।

Related Articles

Back to top button