पत्थलगांव में बाईपास सड़क की कमी से फिर एक युवक की मौत , अम्बिकापुर रोड़ की घटना कई वर्षों पूर्व बाईपास सड़क के लिए मुआवजा देने के बाद भी नहीं बन रही सड़क

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव — पत्थलगांव में फिर एक बड़े हादसे ने युवक की जान ले ली है जहां एक यात्री बस ने अम्बिकापुर रोड़ में एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है गौरतलब है कि रेस्ट हाउस पारा निवासी ताजुद्दीन अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र मोटरसाइकिल से जा रहा था इसी बीच अंबिकापुर की ओर से आ रही एक यात्री बस गुजर रही थी की इसी दौरान नाबालिग बस की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दुर्घटना में नाबालिग का सिर बुरी तरह कुचल गया । जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और एसडीओपी तथा टीआई दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने ट्रैफिक क्लियर कराते हुए शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है । आप घटना को वीडियो में भी देख सकते हैं कि घटनास्थल के बगल में ही किस तरह वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ी हुई है जिसके बगल में ही हादसा हो गया ।।
शहर में बाईपास सड़क की कमी बन रही दुर्घटना का कारण
पत्थलगांव शहर तीनों मार्गो रायगढ़ रोड, जसपुर रोड ,अंबिकापुर रोड का केंद्र बिंदु है जहां से होकर हैवी लोड चार पहिया वाहन ट्रक ,अन्य राज्यों को बसों का गुजर ना निरंतर जारी है जिसकी वजह से पत्थलगांव में प्रतिदिन हजारों की संख्या में हेवी लोड ट्रक गुजरती है जो शहर के बीच से होगा गुजरने के कारण हमेशा ही दुर्घटनाओं को न्योता देती है इन्हीं सभी दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विगत कुछ वर्षों पूर्व शहर से बाईपास सड़क बनाने की पहल की गई थी जिसके बाद केंद्र सरकार ने बाईपास सड़क को हरी झंडी देते हुए किसानों को मुआवजा राशि का भी वितरण कर दिया गया था किंतु आज 4 से 5 साल पूर्व मुआवजा राशि वितरित करने के बाद भी शहर के लिए जीवनदायिनी का काम करने वाली बाईपास सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। जसपुर जिले के नव पदस्थ कलेक्टर ने विगत दिनों पत्थलगांव प्रवास के दौरान भी बाईपास सड़क निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश एनएच विभाग को दिए थे किंतु आज तक बाईपास सड़क का निर्माण 1 इंच भी नहीं बढ़ा है यदि जल्द ही शहर से गुजरने वाली एनएच सड़क के लिए बाईपास सड़क का निर्माण नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में दुर्घटनाओं का ग्राफ पिछले ग्राफ की तुलना में औसतन बढ़ता दिखाई देगा।
बस की तेज गति से आवाजाही से हो रही दुर्घटना
पत्थलगांव में सैकड़ों बसें प्रतिदिन यहां से होकर अन्य राज्यों को गुजरती है चालक द्वारा बसों के टाईमिंग को कभर करने के लिए बसों को अनियंत्रित व तेज गति से सड़कों पर सरपट दौडाई जाती है जिसके कारण लगातार ही असमय नागरिकों को काल के गाल में समाना पड़ रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण भी आज की मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक की मौत को लेकर लगाया जा सकता है। बसों के समय को लेकर भी प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाने होंगे।




