अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति विराजित होने को लेकर पत्थलगांव हुआ राममय
जगह-जगह टीवी स्क्रीन में रामलला के लाइव दर्शन,मिठाइयां व पटाखे फोड़कर रामलाल की मनाई खुशियां

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
जहां एक और पूरा देश भगवान राम के मंदिर अयोध्या में रामलाल विराजित होने एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित एवं भगवा मय माहौल बना हुआ है वही इसी को लेकर जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर में भी भगवा मय माहौल है और भगवान श्री राम के अयोध्या में विराजित होने के खुशियां पूरे देश में मनाई जा रही है इसी क्रम में पत्थल गांव में भी मिनी अयोध्या के रूप में सजाकर पूरा नगर भगवा में माहौल में राममय हो चुका है जहां बाजार पारा दुर्गा समिति द्वारा दुर्गा चौक पर भगवान श्री राम के मूर्ति के सामने लड्डुओं का प्रसाद बांटते हुए भगवान राम की आरती की गई ।वहीं मुख्य चौक पर एलईडी स्क्रीन लगाकर रामलाल के प्रतिस्थापित होने के लाइव दर्शन हजारों लोगों ने किया एवं जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरा पत्थल गांव को गूंजायमान कर दिया। मंडी स्थित प्रांगण में जग्गी अग्रवाल द्वारा अविरल भंडारे का आयोजन किया गया। श्याम मंदिर में रामलाल की आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया ।




भव्य रूप में निकाली गई मोटरसाइकिल रैली
रामलाल की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पत्थलगांव में राम भक्तों ने विशाल हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई डीजे की धुन पर थिरकते युवा राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए पूरा माहौल को भगवा में कर दिया। शाम को पत्थल गांव के मुख्य चौक पर आतिशबाजी का कार्यक्रम भी रखा गया है वही राम की विशाल शोभा यात्रा भी नगर के तीनों मार्ग अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड व जशपुर रोड से निकाला जावेगा।




