ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में वीर बाल दिवस समारोह मनाया गया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय में वीर बाल दिवस समारोह का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया जिसका शुभारंभ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंग सभा के ज्ञानी सरदार त्रिलोचन सिंह और महाविद्यालय के प्राचार्य बी के राय के द्वारा किया गया।
उपरोक्त कायकर्म में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह भाटिया और समाज के परमजीत सिंह भाटिया हरवंत सिंह भाटिया जसबीर सिंह भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के संचालन में समिंदर कौर भाटिया और गुरु सिंह सभा के ज्ञानी तिरलोचन सिंह के द्वारा वीर बाल दिवस के महत्व को बताया गया। और देश यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जोरावर सिंह और फतेह सिंह को धर्म की रक्षा के लिए उनकी शहादत को 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button