तेज गति से वाहन चलाना युवक को पड़ा भारी पत्थर से टकराने पर युवक की मौके पर ही मौत, पिंटू कुजुर घरजियाबाथान निवासी के रूप में की गई शिनाख्त

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। थाना अंर्तगत पाकरगांव गोटिया तालाब के पास खेत में पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक के साथ युवक की पड़ी लाश को देख कर पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल जिसको देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है की बाईक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी और घटना स्थल में युवक के मौत हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान धनमती प्रधान को दी। जिसकी सूचना पाते ही धनवती प्रधान घटना स्थल पहुंचकर 6:00 बजे से युवक के पहचान कराने के प्रयास में लगातार लोगों से सम्पर्क कर कई व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना दिए वहीं थाना को सूचना दी जिसमें पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गईं जिसमें उन्होंने प्रथम दृश्य जांच में एक्सीडेंट से जांच कर पूछताछ शुरू कर दी है जिसमें बाईक सवार युवक के सिर पर गहरे चोट के निसान है।इस घटना में पाकरगांव सरपंच धनमती प्रधान के कड़ी मेहनत से तुरन्त परिजनों को पता करने तथा पुलिस के सहयोग में अहम भूमिका देखने को मिला जिसमें मृतक युवक का नाम शिव शंकर कुजुर उर्फ पिंटू घरजियाबथान इंदिरा नगर का होना बताया जा रहा पिंटू कुजुर इकलौता लड़का था जो अपने बूढ़े दादा दादी के सहारा बन कर रोजी मंजूरी कर जीवन यापन करता था। जिनकी आर्थिक स्थिति एकदम दयनीय और कमज़ोर है। वहीं अब बूढ़े दादा दादी के चिराग दुर्घटना में बुढ़ापे का चिराग बुझ जाने से उनके जीवन का अंतिम पड़ाव और भी कठिन हो गया है। जिसको देखते ही पाकरगांव ग्राम प्रधान ने परिजनों के यथा संभव मदद करने में जुटी रही। जिसमें शव वाहन नहीं होने से परिजनों के परेशानी को देखते हुए पाकरगांव सरपंच ने तुरंत वाहन व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पत्थलगांव पुलिस थाने के एसआई नेगी ने बताया कि युवक द्वारा तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटना का कारण बना तेज गति के कारण युवक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया पत्थर से टकरा कर सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत होना बताया गया पुलिस ने मामले को विवेचना में लेते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button