मुख्यमंत्रीभुपेश बघेल का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के लिए ऐसा बयान देना उनकी तुच्छ मानसिकता का प्रतीक – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

पत्थलगांव।भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रबल ने कहा कि राज्य के मुखिया होने के नाते ऐसी बयानबाजी सूबे के मुखिया को शोभा नही देती,ऐसा बयान उनकी तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि अपने पिता नंदकुमार बघेल की तर्ज पर अब मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भी राज्य में अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दिए है,भले ही राजनीति तौर पे मुख्यमंत्री बघेल अलग विचार धारा रखते है लेकिन उन्हें किसी भी राजनीति पार्टी से जुड़े नेता या समुदाय के लिए अनर्गल टिप्पणी करने का अधिकार नही है। विष्णुदेव साय भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष है उन्होंने पूरी भाजपा का अकमान किया है मुख्यमंत्री बघेल जी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चहिए।

Related Articles

Back to top button