ठाकुर शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को सम्बद्धता प्रदान करने आज महाविद्यालय में निरीक्षण टीम का औचक निरीक्षण

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को सम्बद्धता प्रदान करने आज महाविद्यालय में निरीक्षण टीम का औचक निरीक्षण किया गया I टीम में प्रो. रेणू सिंह विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक (म.प्र.) संयोजक, श्री हरिशंकर प्रसाद तोण्डे सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर साइंस विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग संत गहिरा गुरु विवि अम्बिकापुर सदस्य के रूप में एवं डॉ. अशोक सिंह कुलपति संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अम्बिकापुर टीम में सम्मिलित रहे। निरीक्षण टीम द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विभागों का गहन निरीक्षण किया गया,तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.के. अम्ब्रेला के साथ टीम द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठयक्रमों से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा एवं परिचर्चा किया गया। निरीक्षण के अन्त में महाविद्यालय के सभागार में एन एस एस के स्वयंसेवकों एवं अध्ययनरत छात्र छात्राओं के मध्य निरीक्षण टीम का संक्षिप्त उद्बोधन हुआ। कुलपति डॉ. अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में छात्र – छात्राओं के लिए प्रेरणास्पद बातें कही जिसमें की अनुशासन, धैर्य, समय के पाबन्द के बदौलत एक विद्यार्थी सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है, इस लिए सभी विद्यार्थियों को इन तीन बातों को आत्मसात करते हुए विद्यार्जन करना चाहिए।उद्बोधन की अगली कड़ी में प्रो. रेणु सिंह ने छात्र- छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की महत्व को रेखांकित करते हुए प्रेरित किया। प्रो. तोण्डे सर ने महाविद्यालय का उत्तरोत्तर प्रगति का उल्लेख करते हुए खूब सराहा एवं नेक मूल्यांकन के पश्चात बी ग्रेड मिलने पर महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।। उद्बोधन के अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डी.के. अम्ब्रेला द्वारा महाविद्यालय परिवार की ओर से निरीक्षण टीम काआभार प्रदर्शन किया गया ,सम्बोधन कार्यक्रम का सफल संचालन महा विद्यालय के नेक प्रभारी डॉ. आर. के. कुर्रे द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक आर.एस. कांत, एन एस. एस.के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले, प्रो. अनुपमा प्रधान , मारकण्डे सर , जे. के . भगत तथा संस्था के सभी शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ साथ में उपस्थित रहे।




