राष्ट्रीय एकता शिविर गुजरात में पत्थलगांव के स्वयंसेवक ने भाग लेकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का नाम

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा गुजरात सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय विंजोल गोधरा गुजरात में दिनांक 2.11.2023 से 8.11.2023 तक राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन किया गया Iदेशभर के विभिन्न राज्यों की जनजातीय समाज की संस्कृति ,लोक- कला,एवं परंपराओं को तथा विविधता में एकता के भाव को संरक्षित करने की थीम पर यह शिविर आयोजित हुआ। शिविर में देश भर के सभीआदिवासी समुदाय के लोक – कला, संस्कृति, परम्परा एवं प्रथाओं का स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुति देकर भारत देश की विशेषता विविधता में एकता के भाव को जागृत किया।


ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक सुशील कुमार नाग ने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की ओर से चयनित टीम में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया।राष्ट्रीय स्तर के शिविर में सम्मिलित होकर विभिन्न गतिविधियों में इन्होंने जबरदस्त सहभागिता निभाते हुए अपने महाविद्यालय एवं संत गहिरा गुरुविश्वविद्यालय सरगुजा का गौरव बढ़ाया ।इस मौके पर महाविद्यालय परिवार की ओर से संस्था के प्राचार्य डॉ. बी. के. राय, वरिष्ठ प्राध्यापक श्री आर.एस. कान्त , राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी.आर. पाटले एवं समस्त प्राध्यापकों ने सुनील कुमार नाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

Related Articles

Back to top button