विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजा की
राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला संघ चालक मुरारी लाल अग्रवाल रहे उपस्थित

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल
आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 99 वर्ष होने एवं विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी आज राष्ट्रीय सेवक संघ द्वारा बाजार पर दुर्गा पंडाल स्थल पर शस्त्र पूजा की गई शस्त्र पूजा कार्यक्रम में मुरारी लाल अग्रवाल जिला संचालक मुख्य अतिथि अजय बंसल पार्षद ने अध्यक्षता की ।शस्त्र पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सबसे पहले ध्वज लगाया गया इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शास्त्रों की पूजा की गई

।इस मौके पर मुरारी लाल अग्रवाल जिला संघ संचालक ने कहा कि 1925 विजयादशमी के दिन मोहित बाड़ा नागपुर में परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी स्थापना के दौरान दो-चार बच्चों को ही जोड़कर इसकी शुरुआत की गई थी जो आज पूरे देश में एक बट वृक्ष की तरह बड़ा होते हुए आज विशाल रूप ग्रहण कर चुका है जिसमें सभी समाज के, सभी वर्ग के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाते हुए राष्ट्रीय सेवक संघ के प्रति अपनी एकता का परिचय दिया है उन्होंने आगे कहा कि शताब्दी वर्ष में अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशाल कार्यक्रम मनाया जावेगा।अजय बंसल द्वारा राष्ट्रीय सेवक सेवा संघ के स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संघ के शंकर लाल अग्रवाल जिला व्यवस्था प्रमुख, पवन अग्रवाल नगर कार्यवाहक ,जगदीश यादव फंड व्यवस्था प्रमुख ,कमलेश चंद्रा नगर खंड प्रचारक, शंकर यादव शाखा कार्यवाहक ,अमन साहू मुख्य शिक्षक ,आलोक रजक ,आयुष चौरसिया सहित दर्जनों राष्ट्रीय सुरक्षा संघ के सदस्य मौजूद रहे।





