ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया

पत्थलगांव मुकेश अग्रवाल।।
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद की साफ सफाई व वनस्पति उद्यान के बाहरी भाग में गोंदा फुल के पौधे का रोपण किया गया।जिसमे एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के लिए कुछ ही दिन बचा है इस आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न पूरे देश मे मना रहे है इसके अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक द्वारा सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था इस बैठक की अध्यक्षता सभी वरिष्ठ स्वयं सेवक द्वारा किया गया ।अध्यक्ष कु. बसन्ती नाग,उपाध्यक्ष नरेश यादव के दिशानुशार इस कार्यक्रम की शुरुआत किये मंच संचालन संस्कृति प्रभारी कु. ज्योति सिदार ,संध्या टाईगर ,दीपक कुमार, के द्वारा किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी भूतपूर्व के स्वयं सेवकों की फूलों से स्वागत किये इस बैठक की मूल उद्देश्य यह था की गोदग्राम, वृक्षारोपण,स्वच्छता कार्यक्रम सात दिवसीय शिविर, में जो भी उन्हें सीखने के लिए मौका मिला और जो सिख इस इकाई में प्राप्त हुआ उसके बारे में सभी स्वयं सेवक ने अपने अपने विचार रखे तथा स्वयं सेवकों को प्रेरित किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंब्रेला सर, कांत सर,मैडम प्रधान वा प्रो जे के भगत सर उपस्थित रहे ।स्वयं सेवक करम साय नाग के आभार उदबोधन से इस कार्यक्रम की कड़ी को समाप्त किया गया ।




