कांसाबेल एवं दोकड़ा मंडल की बैठक में शामिल हुई गोमती साय
टांगरगांव कृष्णानगर में किया जनसंपर्क।

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव। कांसाबेल एवं दोकड़ा मंडल में आयोजित कार्यकर्ताओ की अहम बैठक में पत्थलगांव विधानसभा विधायक प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय शामिल हुई। जंहा श्रीमती साय ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि मोदी के नारे “ये दारी भाजपा के सरकार” को सार्थक बनाने के लिए इस चुनाव को युद्ध समझकर घर घर दस्तक देना है।बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, कांसाबेल मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, महामंत्री आलोक सारथी, महामंत्री सुदाम पंडा, उपाध्यक्ष तपेश्वर यादव, परमश्वेर, अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष सहोद्रा सिदार, मंत्री मनीष पैंकरा, नंदकुमार, कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, जिला महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, कांसाबेल सरपंच अमरकांता,
शक्ति केंद्र प्रभारी लरसू मिर्धा, सूर्य कांत, सूरज साय, मनिद्र विश्कर्मा, महेश नाग,  पवन यादव, विजय साय, लक्ष्मण बंजारा, युवा मोर्चा अध्यक्ष केशव पांडे, विलोचन यादव  किसान मोर्चा लरसु मिर्धा, अनुसूचित जाति मोर्चा, सूरज साय,  पिछड़ा वर्ग मनोज गुप्ता, महिला मोर्चा कांति पैंकरा  मोर्चा, अल्पसंख्यक कमलेश लकड़ा उपस्थित रहे।
श्रीमती साय कांसाबेल मंडल अंतर्गत टांगरगांव कृष्णानगर में स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ जनसंपर्क किया। पत्थलगांव विधानसभा विधायक प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय का गांव की महिलाओं ने माल्यापर्ण एवं आरती उतार कर आत्मिक स्वागत किया। कांसाबेल दुर्गा पांडाल पहुंचकर मातारानी जी के दर्शन कर प्रसाद  वितरण किया, आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
दोकडा मंडल बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी, मंडल महामंत्री विपिन यादव, रवि यादव, शक्ति केंद्र संयोजक उपेन्द्र नाथ साय मंदन प्रसाद चौधरी, प्रमोद गुप्ता, गजेन्द्र बागे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण बैष्णव, मेहराब देवदत, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सरोज यादव, पवन अर्जुन यादव, मंडल उपाध्यक्ष चिंतामणि सिंह, मंडल मंत्री परमिला साय के साथ मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button