सजग सहयोगी नागरिक की भूमिका निभाने वाले को जसपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

मुकेश अग्रवाल/ पत्थलगांव/जशपुर
18.11.2021 को पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा चौकी मनोरा थाना जशपुर में पंजीबद्ध अप.क्र. 271/21 धारा 382 भा.द.वि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के आरोपी कल्लू खान उम्र 25 वर्ष निवासी तिगरा थाना जारी जिला गुमला (झारखंड) की दिनांक 13.11.2021 को गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करने वाले ग्राम डड़गांव के ग्रामीण 1-श्री रवि कुमार बैरागी, 2-श्री उदित राम, 3-श्री मकरियुस तिर्की, 4-श्री अशोक राम एवं चौकी सोनक्यारी में पंजीबद्ध अप.क्र. 92/2021 धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. के आरोपीगण 1-साकिर खान उम्र 28 वर्ष निवासी तिगरा जिला गुमला एवं 2-जमाल अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी कमलपुर (झारखंड) की दिनांक 13.11.2021 को गिरफ्तार कराने में पुलिस का सहयोग करने वाले ग्राम छतौरी के ग्रामीण 1

-श्री नोवेल मिंज, 2-श्रीमती फुलमईत बाई, 3-श्री विनोद पन्ना, 4-श्री बलराम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




