तपकरा सहित आसपास की चोरी के आरोपी सैफ अली उर्फ सनी को तपकरा पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
आरोपी से चोरी किया हुआ संपत्ति कुल कीमती रू. 49,66,000 रूपये (उनचास लाख छियासठ हजार रू. जप्त),*
जषपुर के थाना तपकरा के 05 चोरी एवं चौकी दोकड़ा 01 कुल एवं कुरडेग झारखंड कुटमाकछार के 01 कुल 07 चोरी के मामला का हुआ खुलासा,


जशपुर/पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल

थाना तपकरा एवं चैकी दोकड़ा, ग्राम कुटमाकछार, कुरडेग झारखंड क्षेत्र में हुए चोरी के प्रकरणों की जांच एवं आरोपियों की पता तलाष हेतु पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, अजय यादव (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक रायगढ़ रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जषपुर डी0 रविषंकर (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेष कष्यप के मार्गदर्षन एवं निर्देषन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप मित्तल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था जिसमें लगातार संदेहियों से पूछताछ किया जाकर पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना हेतु टीम गठित किया गया टीम के द्वारा मुखबीर लगाया गया जो मुखबीर के द्वारा बताया गया कि सैफ अली उर्फ सनी हाल मुकाम तपकरा के द्वारा नया मोबाईल एवं अनाप सनाप खर्चा कर रहा है कि सूचना मिलने पर हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ करने पर फरार आरोपी विकास केरकेट्टा के अन्य 07 साथियों के साथ थाना तपकरा क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसमें से आरोपी उचित सिंह, सुमित नामदेव, षिवम तुरी, जो न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जषपुर में निरूद्ध हैं एवं अपराध क्रमांक 85/23 धारा 457, 380 भादवि0 के प्रकरण में आरोपी सैफ अली खान से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो थाना तपकरा अपराध क्रमांक 46/23, 57/23, 59/23, 85/23, 105/23 धारा 457, 380 भादवि0 तथा चैकी दोकड़ा थाना कांसाबेल के अप0क्र0 88/23 धारा 457,380 भादवि0 के प्रकरण में एवं ग्राम कुटमाकछार थाना कुरडेगझारखंड में विधि के विरूद्ध संघर्षरतबालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी सैफ अली उर्फ सनी के कब्जे से कुल थाना तपकरा जिला जषपुर छ0ग0 के 06 प्रकरण तथा कुटमाकछार थाना कुरडेग झारखंड से चोरी हुआ सोने चांदी के जेवरात कीमती 48 लाख 34 हजार 08 सौ 35 रूपये, स्कूटी कीमती 75 हजार एवं नगद 01 लाख 31 हजार 165 रूपये कुल जुमला रकम 4966000 रूपये तथा घटना में आरोपी द्वारा प्रयुक्त स्कूटी एवं चोरी किया हुआ स्कूटी, लोहे का राड, प्लास को जप्त किया गया, तथा आरोपी सैफ अली उर्फ सनी को दिनांक 08.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामला सुलझाने वाली टीम को जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा₹20000 एवं बिलासपुर रेंज महानिरीक्षक अजय यादव द्वारा ₹25000 के नगद इनाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button