पतरापाली ग्राम पंचायत में सचिव की अनुपस्थिति बनी विकास कार्यों में रोड़ा ** कागजों में ही हो रहा ग्राम पंचायत का विकास

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव विकासखंड का ग्राम पंचायत पतरापाली के भवन से नदारत रहते है। सचिव लोहर साय
पत्थलगांव विकासखंड का ग्राम पंचायत पतरापाली के भवन से नदारत रहते है। सचिव बुधवार दिन के दो बजे ग्राम पंचायत भवन पहुचने से पंचायत भवन में ताला लगा मिला पूर्व के बने पंचायत भवन में जहां मरम्मत का कार्य चल रहा है। वही बगल में पंचायत भवन का सभी कार्य किये जाने की जानकारी मिली पर वो भी बन्द पाया गयाजहां शासन ग्राम स्तर में विकास कार्य को हर ग्रामीण तक पहुचाने के लिए ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत बना कर सचिव और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति कर गाँव के विकास से लेकर राशन और अन्य जरूरी कार्यो को वही से हो जाने पंचायत में ग्राम सचिव की नियुक्ति की गई है। वही ग्राम सचिव आज कल शासन और प्रशासन को धता बताते हुए ग्राम पंचायत में न रह कर अपने निजी कार्यो में ब्यस्त देखे जा रहे है। जिस तरह गाँव को विकास की कड़ी से जोड़ने की जिम्मेदारी ग्राम सचिव और सरपँच की मुख्यरूप से बेहद जरूरी है। जिनके बिना ग्राम पंचायत का कोई भी कार्य होना सम्भव ही नही है। और वही इस तरह सचिव का गांव पंचायत से दूर रहने से अनेक तरह के सवाल खड़े होते है। जहां सचिव को ग्राम पंचायत खोल कर ग्रामीणों के कार्य को करने की बड़ी जिम्मेदारी शासन के द्वारा दी गई है। पर ग्राम पतरापाली का सचिव लोहर साय के रोजाना इस तरह ग्राम पंचायत में न रहने से गाँव के विकास की गति को अवरुद्ध करता है। जबकि सचिव को अपनी दायित्व के प्रति पूरी तरह जिम्मेदार बन कर पंचायत में तय समय मे रहना चाहिए। जिससे ग्रामीणों को अपने कार्यो के लिए भटकना न पड़े।
जब इस बारे में पत्थलगांव एसडीएम विजय खेस से बात की गई कि ग्राम पंचायत पतरापाली में ग्राम पंचायत भवन बुधवार को दोपहर दो बजे बन्द है। और ग्राम सचिव भी नही है। इस पर एसडीएम ने कहा कि ग्राम सचिव की जिम्मेदारी है। कि वो शासन के विकास कार्यो और ग्रामीणों के कार्य करने पंचायत में रहे अगर पंचायत भवन बन्द है। और वहां ग्राम सचिव नही है। तो जांच कर कड़ी कारवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि एक हफ्ते पहले ही ग्राम सचिवों की बैठक लेकर सभी सचिवों को निर्देशित किया गया था कि रोजाना ग्राम पंचायत तय समय मे खुले और वहां सचिव उपस्थित भी रहे जिससे गाँव के लोग अपने कार्य को ग्राम पंचायत से करवा पाए इस तरह पंचायत बन्द होने और सचिव के नदारद रहने पर उच्च अधिकारियों को जानकारी देकर कारवाही के लिए लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button