पत्थलगांव के साप्ताहिक बाजार से मोबाइल चोरी करने वाला नाबालिग चोर पकड़ाया, दो मोबाइल बरामद
दर्जनों मोबाइल चोरी होने के बाद नागरिकों ने खुद ही मेहनत कर पकड़ा चोर गिरोह को
क्या नवनियुक्त थानेदार करेंगे चोर गिरोह का पर्दाफाश नागरिकों के मन में गूंज रहा सवाल???
झारखंड से आकर चोरी का प्रशिक्षण प्राप्त कर चोरी की घटना को देता था अंजाम

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव । पत्थलगांव के सप्ताहिक बाजार से पॉकेट मार चोर गिरोह के द्वारा मोबाइल चोरी के दर्जनों मामले सामने आने के बाद सोमवार को पत्थलगांव पुलिस ने अंतरराज्जिय एक नाबालिग चोर को हिरासत में लिया है । उक्त चोर के द्वारा पत्थलगांव से करीब 8-10 मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। बाजार से पकड़े गए नाबालिग चोर से पूछताछ किया जा रहा है। चोर से पूछताछ में बताया की इनको दो लड़के झारखंड से काम देने को कह कर बुलाकर अम्बिकापुर में मोबाइल चोरी करने का प्रशिक्षण दिया गया था. कांसाबेल में 8-10 बच्चों को भेजा गया है। कुछ बच्चों को पत्थलगांव साप्ताहिक बाजार भेजा जाता है। बीते 6 साप्ताहिक बाजार में हर एक बच्चा 5-6 मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देता है। चोरी हुए मोबाइल को अपने लीडर को सौप देता है। उन्होंने बताया कि जिस दिन चोरी नहीं करते हैं। उनके लीडर उन्हें मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। इनका चोरो का हब अम्बिकापुर बताया जाता है। अम्बिकापुर से कांसाबेल लाज में रुक कर बीते 6-7 सोमवार पत्थलगांव साप्ताहिक बाजार, हाट ,मंडी में लोगों के पाकेट से मोबाईल चोरी का घटना को अंजाम देते हैं। पाकेट में रखें मोबाइल को इस कदर पार कर देते है कि लोगों को भनक तक नही लगती । हर बाजार से एक बच्चे 5-6 मोबाइल चोरी करते हैंं। आज पकड़े चोर के पास से तीन मोबाइल चोरी बरामद हुआ है। वही पुलीस द्वारा पकड़ने के क्रम में एक मोबाइल गिर भी गया था।दो मोबाइल पुलिस को चोर के साथ से मिला और पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस पूछताछ रही है । बता दें कि बीते हर सोमवार को बाजार करने आने वाले लोगों के द्वारा मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया गया था । पुलिस द्वारा मामले में रुचि नही देने के कारण प्रत्येक सोमवार को चोरी की बारदात बढ़ते ही गया है ।
पत्थलगांव में सप्ताहिक बाजार से लगातार दर्जनभर से भी ज्यादा महंगे मोबाइल सेट पार हो चुके थे जिसको लेकर नागरिकों ने पूरी योजना बनाते हुए मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए ठान रखी थी जिसका परिणाम यह निकला कि कल नागरिको ने चोर को रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के पास सोमवार को पुलिस ने चोर को थाने ले जाकर मोबाइल चोरी के संबंध में जानकारी ली है चोर नाबालिक होने की वजह से हमेशा ही नाबालिक पन का फायदा उठाते नजर आते हैं जहां विगत कुछ दिनों पूर्व भी पत्थलगांव के जागरूक लोगों ने अल्मुनियम चोर कर भाग रहे 5 से6 सुलेशन छाप नाबालिक लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था जहां पत्थलगांव के पूर्व थानेदार भास्कर शर्मा ने मामला दर्ज करते हुए न्यायालय भेजा था लेकिन नाबालिक का फायदा उठाते हुए कुछ ही घंटों में न्यायालय ने नाबालिक चोरों को छोड़ दिया था जिसके कारण लगातार ही इन नाबालिक चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं हर जगह नाबालिक का फायदा पाते हैं चोर अपने काम से बाज नहीं आते हैं अब देखना यह है कि पत्थलगांव के नवनियुक्त युवा थानेदार धीरेंद्र दुबे द्वारा चोर गिरोह का पूरा पर्दाफाश कर पाते हैं या नही या यूं ही एक दो मोबाइल पकडने के बाद चोर गिरोह के असली मालिक तक पहुंचने में सफलता मिलती है या नहीं ??क्योंकि पूरे जसपुर जिले में आधा शतक से ज्यादा महंगे मोबाइल पर हो चुके हैं पुलिस उन मोबाइलों को जप्त कर पाती है या नहीं ??महंगे मोबाइल खरीददारों को पुलिस सबक सिखा पाती है या नहीं?? यह सभी सवाल नागरिकों के जेहन में गूंज रहे हैं या यूं ही पुलिस मामले पर रूचि में नहीं दिखाते हुए फाइल को अलमारी की शोभा बढ़ाने के लिए छोड़ देगी ।मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस द्वारा आवेदन तक नहीं लिए जाते हैं। विगत दिनों नवनियुक्त थानेदार ने सेटरिंग प्लेट चोर एवं मोटरसाइकिल चोर को पकड़ा था एवं कुछ सेंटरिग प्लेट बरामद की गई थी वही चोरों द्वारा चोरी के खरीददार के भी नाम उजागर किए थे लेकिन पुलिस ने आज तक असली माल खरीदार के तह तक नहीं पहुंच पाई हैं।

Related Articles

Back to top button