पत्थलगांव कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ किसानों का सम्मेलन,, विधायक रामपुकार सहित दिग्गजों ने की शिरकत

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव — आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के अवसर पर आज डुमरबहार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया जहां इस मौके पर पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के साथ गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी , जिलापंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव , जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, पार्षद सतीश अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय बीडीसी रवि शर्मा,बीडीसी मुरली यादव ,बीडीसी राधेश्याम गुप्ता, छत्रमोहन यादव,सहित कृषि विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी यहां मौजूद रहे ।किसानों के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामपुकार सिंह यहां मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित अन्न दाताओं को यहां संबोधित किया उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के लिए कार्य करने हेतु लगातार प्रतिबद्ध है जो लगातार किसान हित मे कार्य कर रही है चाहे वह 2500 रुपए में धान खरीदी करने की बात हो या 52 वनोपज खरीदने की बात हो या फिर मत्स्य पालन को भी खेती की श्रेणी में लेने की बात हो यह सब कार्य प्रदेश की वर्तमान सरकार ने करके दिखा दिया है जिससे साबित होता है कि वर्तमान समय में सरकार किसान हितैषी है जो सबके सामने है कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश में वर्तमान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जैसा कोई जननेता नही है जो किसानों की हर समस्या को सुलझाते आ रहे हैं बस्तर से लेकर सरगुजा तक के किसानों की धरातली समस्या को देखते हुए उन्होंने किसान हित में काम किया है जिसकी पूरे देश मे चर्चा है यही कारण है कि छग के विकास के मॉडल को पूरे देश मे सराहा गया है । कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत सहित जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार ,बीडीसी रवि शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया ।।।।।।

Related Articles

Back to top button