पत्थलगांव में रेड क्रॉस सोसाइटी का हुआ गठन
रेड क्रॉस सोसाइटी 3 जुलाई को करवाएगी विकलांग शिविर का आयोजन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में लंबे समय से रेड क्रॉस सोसाइटी गठन के लिए प्रयासरत थे जिसका लंबे समय बाद गठन किया गया है रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष पत्थलगांव एसडीएम रामशिला लाल, सचिव डॉक्टर जे मिंज को बनाया गया है पत्थलगांव की दंत रोग चिकित्सक डॉ आशीष अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है डॉ आशीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष पद पर नीरज शर्मा एवं प्रवीण अग्रवाल सह सचिव डॉक्टर विकास गर्ग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी डा प्रफुल्ल टोप्पो को बनाया गया है रेड क्रॉस सोसाइटी का उद्देश्य सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को करना होता है रेड क्रॉस सोसाइटी के गठन के बाद पहली बार रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा 3 जुलाई को विकलांग शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सभी लोगों को रेड क्रॉस सोसाइटी में सहयोग देने की अपील की गई है ताकि विकलांग शिविर को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button