प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय द्वारा जल संरक्षण की दिशा में बढ़ाए कदम 🔴ब्रह्मकुमारी बहनों भाइयों के अलावा एसडीएम, डॉक्टर व नगर पंचायत कर्मियों ने जल संरक्षण व सफाई के लिए मिलाएं कंधे से कंधा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव

आज प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के भाई बहनों ने पुरानी बस्ती में स्थित तालाब की साफ सफाई की ।सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर फावड़ा और घमेले से कचरे को इकट्ठा कर फेंका एवं पूरे तालाब परिसर की साफ सफाई की आज के इस जल जीवन संरक्षण कार्यक्रम में पत्थलगांव में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवा दे रहे डॉक्टर पी सुथार, के साथ एसडीएम रामशिला लाल एवं नगरपंचायत के सफ़ाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय संस्थान की बहनों के द्वारा पुरानी बस्ती के तालाब में साफ़ सफाई का अभियान चलाया आपको बता दे कि ये लगातार दूसरा हफ्ता है जब प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय संस्थान की भाई बहनों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। पत्थलगांव क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में इसे सकारात्मक पहल कहा जा सकता है। हालांकि सिर्फ साफ सफाई से पत्थलगांव क्षेत्र में विलुप्ति के कगार में आ चुके तालाबो के सरंक्षण की बेहद आवश्यकता है। अधिकांश तालाब स्थानीय प्रशासन एव स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व अनदेखी की वजह से अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है। जल और प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में सामूहिक चेतना पैदा करके ही जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की नीलू बहन ने कहा कि ये बेहद जरूरी है कि सभी जल संरक्षण पे ध्यान दे और पानी को बचाए साथ ही सभी तालाबो की साफ सफाई में अपनी उपस्थिति देते हुए अन्य लोगो से भी इस अभियान से जुड़कर कार्य करने की बात कही तभी हम अच्छा पर्यावरण बनने में मदद मिलेगी ।नीलू बहन ने कहा कि हमारे सभी संस्थान एक साथ मिलकर पूरे भारत में जल जन अभियान एवं नशा मुक्त अभियान जैसे बड़े अभियान का सफल आयोजन कर रही है।इसी क्रम में पत्थलगांव क्षेत्र के सभी जल स्त्रोत और तालाबो की साफ सफाई अभियान उनके द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा। जिसमे सभी शहर वासियों से भी इस अभियान से जुडकर कार्य करने की अपील की है।
डॉक्टर पी सुथार ने ने कहा अब हम सभी देश वासियों को पर्यावरण की बेशकीमती जल जीवन संरक्षण की तरफ ध्यान देने की सख्त जरूरत है। तभी हम अपने आने वाले कल के बेहतर भविष्य को देश के सामने रखने में सफल हो सकेंगे सभी लोगो के साथ जन प्रतिनिधि एवं प्रशासन को तालाबो के सौंदर्यीकरण में आगे बढ़ना चाहिए स्वछता का संदेश दे थोड़ा थोड़ा ही सही मिलजुल कर किये प्रयास से जरूर सफलता मिलेंगी आइए जल संरक्षण और स्वच्छता में अपनी भागीदारी दे अपने देश को स्वछता और जल जीवन संरक्षण में साथ निभाये। जिम्मेदार बने आने वाले कल के बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान दे
एसडीएम रामशिला लाल ने ब्रम्हाकुमारी विश्व विद्यालय के भाई बहनों के द्वारा जल जीवन संरक्षण के लिये किया जा रहा कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि हमें इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। घरों से निकल कर कैसे जल जीवन संरक्षण के लिए अपना समय देकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकते है। आने वाले दिनों में तालाबो के बेहतर रखरखाव के लिए कार्य योजना बनाने जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक करेंगे।

Related Articles

Back to top button