जनपद कार्यालय पत्थलगांव में चेंबर ऑफ कॉमर्स व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक संपन्न
गुमास्ता एक्ट कड़ाई से पालन करने पर दिया गया जोर

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
आज पत्थलगांव जनपद कार्यालय में चेम्बर ऑफ कॉमर्स (व्यापारी संघ) व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु बैठक रखी गई।
जिसमे मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आर. एस. लाल जी,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल जी,चेम्बर ऑफ कॉमर्स पत्थलगांव के अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी के साथ चेम्बर के सदस्य,व्यापारीगण व अनेक विभागों के अधिकारीगण शामिल हुए।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से गर्मी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आगजनी को लेकर नया फायर ब्रिगेड तत्काल मंगाने व उसके ऑपरेटिंग के लिए कर्मचारी की व्यवस्था,दुकानों में CCTV अनिवार्य,दुकानों के बाहर अनाधिकृत अतिक्रमण कर सामानों को बाहर न निकालने,अपने अपने प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा यंत्र लगाने व गुमास्ता एक्ट के तहत मंगलवार को अनिवार्य रूप से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने संबंध में चर्चा हुई।
जिसका चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button