पत्थलगांव पुलिस ने मोटर पंप चोर गिरोह का किया पर्दाफाश🔴
चोर गिरोह के चार आरोपी से दो मोटरसाइकिल , 8 मोटर पंप व सोलर प्लेट के 21 लोहे के एंगल जप्त

✍️मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में खेत ,कुआं एवं सुनसान जगह से लगातार मोटर पंप, सौर ऊर्जा सहित अन्य चीजों की चोरी लगातार हो रही थी जिससे पुलिस द्वारा लगातार चोर को पकड़ने के लिए मुखबिर का जाल फैला रखा था फिर भी मोटर पंप चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी ।विगत 11:05 2023 को गोटिया पारा धरजियाबथान निवासी वीणुपानी यादव द्वारा अपने खेत में लगाए गए सौर ऊर्जा प्लेट रात में चोरी करते हुए रंगे हाथों एक चोर को पकड़ा। चोर मोटरसाइकिल पर सौर ऊर्जा प्लेट के लोहे के एंगल को बांधकर अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था जहां वेणु पानी यादव को देखते ही अंधेरे का फायदा उठाते हुए अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल को छोड़कर मौके से फरार हो गए जिसकी रिपोर्ट यादव द्वारा पत्थलगांव थाने में की गई ।पत्थलगांव थानेदार भास्कर शर्मा द्वारा डिस्कवर मोटरसाइकिल के डिटेल को निकालते हुए तत्काल खरकटा बाबा पारा तमता ग्राम के दुलार पुरी उर्फ सिकंदर पिता रामप्रसाद ,जीवन पुरी पिता रामप्रसाद 22 साल सरदार राम पिता सुखनराम 27 साल, सुनील पुरी पिता अलदेश पुरी 21 साल खरकटा बाबा पारा तमता निवासियों को पकड़ा गया जहां पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने क्षेत्र में किए गए 8 मोटर पंप चोरी के माल को पकड़ा गया साथ में सोलर प्लेट के 21 नग लोहे के खंभे दो मोटरसाइकिल एवं दो सोलर प्लेट के क्लैंप जप्त किए गए हैं ।पुलिस द्वारा मामले पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 ,34 के तहत मामला कायम कर चारों आरोपियों को जेल के शिकंजे के पीछे भेजा पुलिस के चोर गिरोह को पकड़ने में थानेदार भास्कर शर्मा ,प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह ,रामनाथ राठिया, प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा ,आशीषन टोप्पो ,सुभाष नायक ,तुलसी रात्रे,लव चौहान ,भवानी लाल करहा ,शैलेंद्र की अहम भूमिका रही





