नाबालिक लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव क्षेत्र के एक नाबालिक लड़की को सरगुजा क्षेत्र के मंसूर आलम पिता कुर्बान आलम 24 साल निवासी मोमिनपुरा अंबिकापुर द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए भगा कर ले गया था जिसे पत्थलगांव पुलिस द्वारा अंबिकापुर से नाबालिक सकुशल उसके कब्जे से बरामद करते हुए आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा ।मामला इस प्रकार है कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र में मंसूर आलम पिता कुर्बान आलम मोमिनपुरा अंबिकापुर निवासी सोलर प्लेट लगाने काम के सिलसिले में पत्थलगांव क्षेत्र में काम कर रहा था जहां ग्राम मुड़ापारा में एक नाबालिक लड़की को अपने बातों में फसाते हुए 2020 से जान पहचान बनाकर मोबाइल पर बातें करता था वह कुछ दिनों पहले नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देते हुए भगा कर ले गया ।परिवार वालों द्वारा पत्थलगांव थाने में लड़की के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पत्थलगांव थानेदार भास्कर शर्मा द्वारा तत्काल पतासाजी करते हुए आरोपी मंसूर आलम अंबिकापुर के पास से नाबालिक लड़की को बरामद करते हुए लड़की के परिजनों के सुपुर्द लड़की को करते हुए आरोपी मंसूर आलम जेल भेज दिया मामले पर धारा 363 ,366 के तहत मामला कायम किया गया है।




