माओवादियों की कायराना कृत्य को माफ नही किया जाएगा-सांसद गोमती साय कर्नल विप्लव त्रिपाठी, ₹पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुखित व निःशब्द हूँ – गोमती साय

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव ।रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि पूर्वोत्तरीय राज्य मणिपुर में माओवादी हमले में देश के संविधान निर्माण समिति के सदस्य पंडित स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी जी के पौत्र,रायगढ़ से प्रकाशित समाचारपत्र दैनिक बयार के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी जी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आशा त्रिपाठी के बड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पुत्रवधू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी के शहीद होने की खबर से अत्यंत दुःखित एवं निःशब्द हूँ।

माओवादियों की इस कायराना कृत्य पर देश कभी भी माफ नही करेगा। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं नन्हे पुत्र अबीर त्रिपाठी की शहादत को नमन करती हूँ।

Related Articles

Back to top button