जिला पंचायत सदस्य गेंद सिंह पर बगीचा एसडीओपी एवं दो अन्य पुलिस वालों द्वारा मारपीट किए जाने को लेकर पत्थलगांव भाजयुमो द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
बगीचा एसडीओपी द्वारा अपने दो पुलिस के आरक्षकों के द्वारा जिला पंचायत सदस्य गेंद सिंह पर हाथापाई करते हुए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर जहां एक और बगीचा थाने का घेराव कर चक्का जाम कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पत्थलगांव भाजयुमो द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया जिला भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बैठी कांग्रेस की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा दमनकारी नीति अपना रही है पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर है सरेआम पुलिस द्वारा गुंडागर्दी की जा रही है जिसमें भूपेश सरकार पूरी तरह नाकामयाब हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button