जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी के साथ बगीचा एसडीओपी ने की बदसलूकी एवं मारपीट भाजपा के साथ ग्रामीणों ने किया स्टेट हाईवे जाम, बगीचा थाने का घेराव

मुकेश अग्रवाल
जशपुर । भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी साय के साथ पुकुसकर्मियों के द्वारा मारपीट कर पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाना लाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बगीचा में सियासत गर्म हो गई है। इस घटना के विरोध में बगीचा के लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए हैं । पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई है ।खबर यह भी है कि लोग चक्का जाम कर थाने का घेराव करने लोग बगीचा थाना पहुंच रहे है।ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिले के एसपी सहित पुलिस के अन्य अधिकारी बगीचा पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगो के साथ पुलिस अधिकारियों की बात चीत जारी है लेकिन अभी तक लोगो का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है।आपको बता दें कि मंगलवार को सुबह किसी जमीन विवाद को सुलझाने बगीचा एसडीओपी पुलिस बल के साथ सामहर बहार पहुंचे थे । दो पक्षों के बीच में जमीन का विवाद चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर एसडीओपी और डीडीसी गेंद बिहारी साय के बीच पहले तो बहसा बहसी शुरू हुई फिर अचानक पुकुसकर्मियो ने डीडीसी को जबरन पुलिस गाड़ी में बैठना शुरू कर दिया इस बीच पुलिसकर्मियों और dde के बीच झूमा झटकी भी हुई । इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाया और वीडियो सोशल मीडिया के वायरल हो गया।

भाजपा सांसद गोमती साय ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने कहा है कि जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि के साथ पुलिस अधिकारी ने जिस तरह से सलूक किया है वो यह बताने के लिए काफी है कि जिले के गुंडाराज कायम हो गया है।उन्होंने साफ साफ कहा है कि भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देगी । सांसद ने पुलिस एसडीओपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आपको बता दे। कि गेंद बिहारी साय गहिरा गुरु के पुत्र है और गृह विभाग से संबद्ध संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के भाई हैं।

Related Articles

Back to top button