पत्थलगांव चिकनीपानी करौंदा जंगल में कटाई मामले पर वन विभाग ने चार आरोपियों को मय लकड़ी सहित पकड़ा

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। वन परिक्षेत्र में इन दिनों वनों की अवैध कटाई जोरो पर है। आपको बता दे कि पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के चिकनीपानी भरारी नाले के पास से लगें करौंदा जगंल में रातों रात लकड़ी तस्कर हर रोज बेसकीमती पेड़ सागौन, साल जैसे पेड़ो की कटाई कर रहे है।जंगलों में लगे पेड़ो की अंधाधुंध कटाई कर हरे भरे जंगलों को उजाड़ने में लगे वन तस्कर वन विभाग को लाखों रुपये का लगा रहे चूना तस्करों के द्वारा सैकड़ो पेड़ो को काटकर लड़की को पार कर दिया जा रहा है । जबकि कुछ पेड़ की कटाई कर छोड़ दिया गया है । इधर वनों की अवैध कटाई होने से स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है । एक ओर वन विभाग लकड़ी तस्करों पर कार्यवाही की बात जरूर कहति है। पर हकीकत में वन तस्करों के ऊपर इस तरह की कड़ाई होती नही दिख रही जिससे वनों की कटाई बड़े ही जोर शोर से जारी है। लगातार लकड़ी तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।

इस सबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी कमला प्रसाद यादव से सवाल पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शिकायत मिला था कि कुछ पेड़ो की कटाई हुई है । मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर तस्करों का पहचान कर चार लोगों को पकड़ा गया है। जिन्होंने पेड़ो को जलाउ लकड़ी की तरह स्तेमाल करने पेड़ो को कांटने की बात कही है।

उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार उन चारोके ऊपर कारवाही की जाएगी। पेड़ काटने वाले चार लोग जीवन एक्का पिता जॉन एक्का, अमित एक्का पिता सिमोन एक्का, रंजीत पिता पौलुस, प्रवीण तिर्की कुकुरभूका पत्थलगांव के निवासी है।
डीएफओ जशपुर कृष्ण कुमार जाधव से इस तरह पेड़ो की अंधाधुंध कटाई के जल्द अंकुश लगाते हुए लकड़ी तश्करो के ऊपर नकेल कसने कहा गया तो उन्होनें बताया कि हम सभी गाँव के सरपंच सचिव और गाँव के पर्यावरण प्रेमी से मिल कर वनों को बचाने एवं हर नागरिक को जागरूक होना होगा इस तरह पेड़ो की कटाई अच्छी बात नही है। एक एक पेड़ो को तैयार होने में कई वर्ष लगते है। तब जाकर पेड़ तैयार होते है। आने वाले दिनों में वनों को बचाने कार्यशाला आयोजित किये जायेंगे जिससे हर एक लोगो को पेड़ो की जरूरत और उसकी महत्ता को समझाया जाएगा। पूर्व में बने गाँव के वन समिति को खत्म कर नए समिति बनाने आदेश जारी किए गए है। जिसमे पर्यावरण से जुड़े लोग और वनों को बचाने में अपनी सहभागिता देने वाले लोगो को आगे आने कहा।




