विधायक रामपुकार सिंह के उपस्थित में अजिताभ कुजुर ने टी एस एस समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया किसानों की आर्थिक मजबूती कोई प्रदान कर सकती है तो वह कांग्रेस ही कर सकती है — रामपुकार सिंह

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव–/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित पत्थलगांव के अध्यक्ष अजिताभ कुजुर ने आज 27 मार्च को समिति प्रांगड़ में आययोजित किसान सम्मेलन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के उपस्थिति में पद भार ग्रहण किया, इस अवसर पर भारी संख्या में जहा क्षेत्र के किसान व जन प्रतिनिधि मौजूद थे वही विधायक श्री सिंह के साथ प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जिला कांग्रेस मंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, एल्डरमैन बबलु तिवारी, लुड़ेग समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र एक्का,पत्थलगांव समिति के पूर्व उपाध्यक्ष दया यादव, पूर्व सदस्य विजय त्रिपाठी, बेद प्रकाश मिश्रा, नेहरू लकड़ा, मंडी सदस्य रवि शंकर खुटिया, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष अजिताभ कुजुर ने अपनी नियुक्ति पर विधायक रामपुकार सिंह का आभार जताते हुवे राज्य सरकार व मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे उनके द्वारा सौपे गये दायित्व का निर्वहन करने पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों को संम्बोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कहती सो करती है जिसका उदाहरण देते हुवे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान पुत्र भूपेष बघेल मुख्यमंत्री बने और मुख्यमंत्री बनते ही हम सबके साथ चर्चा कर सर्व प्रथम किसानों का कर्जा माफ किया, इसके बाद किसानों को धान के समर्थन मूल्य के अलावा 5 रुपये बोनस के साथ 25 रुपये 40 पैसे तक का धान का कीमत दिया जिसके तहत बोनस की 12 किस्तों की राशि किसानों के खाता में जमा हो चुका है।श्री सिंह ने कहा कि किसानों के बारे में यदि किसी ने सोचा है तो वह है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार जिन्होंने अभी अभी दो दिन पूर्व ही घोषणा किया है कि इस वर्ष जो धान खरीदी होगी वह प्रति एकड़ 15 किंवटल की जगह अब 20 किंवटल की खरीदी वह भी बोनस की राशि सहित 28 रुपये किंवटल के मान से खरीदी की जावेगी और इसी वर्ष चुनाव होना है जिसमे पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है यह रेट जारी रहेगा यदि महसूस हुवा तो और भी अधिक दर बढ़ाये जाने पर विचार किया जावेगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि आज पूरे भारत देश ही नही पूरे विश्व मे छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जो किसानों द्वारा पाले जाने वाली गाय, बैल, भैस का गोबर को खरीदी कर इसका उपयोग स्व सहायता समूह के माध्यम से खाद बनाने के साथ साथ दिया, रंग पेंट बनाकर, महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही है। यही नही युवाओं, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने उनका आर्थिक आमदनी बढ़ाने महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क रीपा के माध्यम से छोटे छोटे उद्योग संचालित कर रही है जिसका फायदा युवाओं एवं महिलाओं को मिल रहा है।विधायक रामपुकार सिंह ने कांग्रेस द्वारा किये गये वादा का जिक्र करते हुवे बताया कि भूपेष सरकार ने अपने वादे के सभी 35 वादे को पूर्ण किये हैं जिसमे प्रमुख रूप से किसानों का कर्जा माफ, पंच सरपंच,पटेल, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं आदि के तनख्वाह में वृद्धि कर कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाया है।
आज के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना गौठान योजना से मिल रहे फायदे के बारे में लोगो को बताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जिला कांग्रेस मंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सम्बोधित किया।मंच का संचालन रविशंकर खुटिया ने किया।

Related Articles

Back to top button