ठाकुर शोभासिंह महाविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉक्टर अब्रेला का विदाई समारोह संपन्न

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव । ठाकुर शोभासिंह शासकीय महाविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉक्टर अब्रेला का विदाई समारोह आयोजित हुआ। यह विदाई समारोह प्राचार्य प्रो डी के अंब्रेला के सेवा निवृत्ति होने पर आयोजित किया गया। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए राज्यगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की।तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण,बीएससी,बीकॉम,पीजी,पीजीडीसीए व अन्य कोर्सेस के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो डी के अंब्रेला को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।यह आत्मिक विदाई समारोह छात्र छात्राओं के लिए अत्यंत ही भावुक पल रहा।जिसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षिकाओं ने मधुर गीत प्रस्तुत किया।इसी कड़ी में छात्राओं ने

छत्तीसगढ़ीया,बस्तरीया गीत,सरगुजीहा,झारखंडी गीत,पंजाबी,संबलपुरी,नागपुरी गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के आगे बढ़ाते हुए हिंदी विभाग की छात्राओं की ओर से छग राज्य के 12प्रकार के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।वहीं छात्र छात्राओं ने मीठी आवाज में देशभक्ति गीत का भी गायन किया।इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में बैठे सभी कार्यक्रम से मंत्रमुग्ध हो गए।मंच का संचालन प्रो टी आर पाटले ने किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से शा. पीजी कॉलेज खरसिया,शासकीय महाविद्यालय बागबाहर से आए शिक्षकों एवं ठाकुर शोभासिंह कॉलेज से डॉ बीके राय,प्रो आरएस कांत,प्रो अनुपमा प्रधान,प्रो एस के मारकंडेय,प्रो जे के भगत,प्रो विक्रांत मोदी,प्रो मनमोहन किरवानी, प्रो अरविंद लकडा,शैलेन्द्र साहु, संजय बघेल,अनिल सिंह,शुभलया प्रधान,अल्पना कुजूर, नीलम मंडावी,छबील चंद्रवंशी,पूनम चौहान,जागृती पैंकरा,गीतांजलि प्रधान,सुनील यादव,अनुरिमा लकड़ा, हुमी सिंह,नोबिना यादव,महेश यादव,अनिल भगत,पवन यादव,नरेश नायक,अनिता कुजूर, देवेश शर्मा एवम छात्र ओंकार साय,बसंती नाग,संजीता यादव,कौशल्या नाग,दीपक कुमार तेजस्विता पैकरा,ममता केरकेट्टा,प्रिंस तिग्गा समेत सैंकड़ों की संख्या में अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं, स्टाफगण उपस्थित थे।
वहीं प्रो डी के अंब्रेला ने अपने उद्वोधन में कहा कि इस महाविद्यालय के प्राचार्य के रूप में आप सभी के बीच कई वर्षों तक रहा।उन्होंने कहा विद्यार्थियों का युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो एवं लगातार मेहनत कर ऊंची पोस्ट पर जाएं और महाविद्यालय का नाम रौशन करें। महाविद्यालय के भावी प्राचार्य डॉ बी के राय ने अम्ब्रेला के योगदान, उनके सहज व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उन्हें भावी जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान प्रो. टी आर पाटले ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम समानता को तब तक हासिल नहीं कर सकेंगे जब तक एक दूसरे को गले नहीं लगाएंगे।विद्यार्थियों में अनुशासन होना अत्यंत आवश्यक है बिना अनुशासन के सफलता हासिल नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा प्रो डी के अंब्रेला इस कॉलेज के सबसे जिम्मेदार व्यक्ति रहे हैं।और एक अच्छे प्राचार्य होने की सभी जिम्मेदारियों का पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया।इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं का कहना था कि गुरु के बिना यह जीवन व्यर्थ है।प्राचार्य ने हमें अनुशासन और नियमों का पालन करना सिखाया।शिक्षा के माध्यम से सुखद जीवन जीने का मार्ग दिखाया।शिक्षण के क्षेत्र में बच्चों ने प्राचार्य की भारी प्रशंसा की।उन्होंने कहा महाविद्यालय के सभी कार्यक्रमों के आयोजनों को बहुत ही आसान और रुचिपूर्ण बनाने में प्राचार्य का अहम योगदान रहा है एवम एक दृढ़ संकल्पित विद्यार्थी बनने की प्रेरणा मिली।




