राधे राधे स्वसहायता महिला समूह द्वारा विधायक राम पुकार सिंह को पूरन तालाब की जिम्मेदारी सौंपने के लिए दिया ज्ञापन पत्थलगांव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव स्थित पूरन तालाब छठ घाट के लोकार्पण के मौके पर पहुंचे पत्थलगाव विधायक राम पुकार सिंह को महुआ टिकरा की राधे राधे स्व सहायता समूह द्वारा पूरन तालाब के देखरेख एवं जिम्मेदारी के लिए विधायक को ज्ञापन सौंपा।

स्व सहायता समूह की अध्यक्ष माधुरी पटेल ने बताया कि पूरन तालाब एवं महुआ टिकरा गौठान की जिम्मेदारी पालडीह ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है जहां गौठान की जिम्मेदारी पालडीह समिति द्वारा किया जा रहा है उन्होंने पूरन तालाब की स्वच्छता एवं मछली पालन हेतु राम पुकार सिंह को इसकी जिम्मेदारी सौंपने के लिए ज्ञापन दिया है। राधे राधे स्व सहायता समूह महुआ टिकरा में ही स्थित है साथ ही पूरन तालाब भी महुआटिकरा में होने के कारण पूरन तालाब के साफ सफाई एवं देखरेख की जिम्मेदारी मिलने पर स्व सहायता समूह द्वारा अच्छे से देखभाल की जा सकती हैं एवं तालाब को पूर्णता साफ सुथरा एवं संरक्षित रखने में मदद मिलेगी।




