बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत परिणाम हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव लगातार निरीक्षण कर छात्र छात्राओं को कर रहे मोटिवेट

मुकेश अग्रवालआज पत्थलगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुडेग में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्ति हेतु बच्चों को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण । विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत एवं सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी नित्यानंद साय छत्तर द्वारा शिक्षकों एवं बच्चों से बात कर मिशन 40 डेज के क्रियान्वयन एवं शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया गया। जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत-जशपुर के निर्देश के परिपालन में जिले में बोर्ड परीक्षा में बच्चों का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के संदर्भ में बच्चों में लेखन क्षमता के विकास, साप्ताहिक टेस्ट, संडे क्लास , बच्चो की 100% उपस्थिति एवं परीक्षा परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाकर प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किये जाने, एवं मिशन 40 डेज के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बी ई ओ द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि परीक्षा से डरे नहीं सभी प्रश्नों का अच्छे ढंग से हल करें। तथा शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि विगत 03 वर्ष के प्रश्न पत्रों का प्रत्येक विद्यार्थियों को हल करा कर अभ्यास करावें जिससे कि विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा लिखने का अनुभव हो सके तथा समय से परीक्षा के समस्त प्रश्नों का जवाब दे सकें। समस्त छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा उच्चतर परिणाम शुभकामनाएं दिया गया।
इस दौरान प्राचार्य एवं शिक्षकों को कमजोर बच्चों का चिन्हांकन कर पृथक रूप से अतिरिक्त क्लास आयोजित कर परीक्षा की तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया।
एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुडेग में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होकर विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम हेतु अध्ययन के लिए समय सारणी बनाकर प्रतिदिन मन लगाकर अध्ययन करने हेतु मोटिवेट किया गया।

Related Articles

Back to top button