महाशिवरात्रि के मौके पर किलकिलेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के समीप स्थित किलकिलेश्वर धाम में शिव भक्तों का जनसैलाब शिव भक्ति के लिए उम्ड पड़ा जहां सुबह से ही शिव भक्तों ने हाथों में पूजा अर्चना का सामान लिए बेलपत्र ,नारियल फूल ,धूप ,अगरबत्ती के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया ।पत्थलगांव के समीप प्राचीन समय से ही किलेश्वर धाम में शिव मंदिर की महत्ता पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है जहां शिवरात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है मेले के साथ यहां आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भक्तों का आना जाना लगा रहता है आज हजारों लोगों ने भगवान शिव की पूजा आराधना के साथ जलाभिषेक किया पूरे दिन महाशिवरात्रि समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया ।पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे शिव भक्तों को शिव दर्शन में किसी तरह की भी परेशानी ना हो इसके लिए कतार की व्यवस्था कर भक्तों को दर्शन सुलभ करवाया गया था।

Related Articles

Back to top button